मंडला में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री:कान्हा के भिलवानी में पारा सबसे कम; विशेषज्ञ बोले- अगामी दिनों में बदलाव नहीं

Dec 13, 2025 - 10:02
 0  0
मंडला में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री:कान्हा के भिलवानी में पारा सबसे कम; विशेषज्ञ बोले- अगामी दिनों में बदलाव नहीं
मंडला जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शनिवार को मंडला का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कान्हा नेशनल पार्क के भिलवानी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा, जो जिले में सबसे कम था। शनिवार को कोहरे से राहत मिली। पिछले लगभग 10 दिनों से जिले का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे तीव्र ठंड का अनुभव हो रहा है। शुक्रवार को मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। कान्हा नेशनल पार्क में भी अत्यधिक ठंड पड़ रही है। शनिवार सुबह कान्हा का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। पार्क के विभिन्न क्षेत्रों में किसली में 9.7 डिग्री, भिलवानी में 7.8 डिग्री, सूपखार में 8.5 डिग्री और मुक्की में 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इस ठंड के बावजूद पर्यटक सफारी का आनंद ले रहे हैं। तापमान में गिरावट और हल्की हवा के कारण दिन के समय भी ठंड का एहसास हो रहा है, जो शाम ढलते ही और बढ़ जाती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव अपेक्षित नहीं है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 202 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश के ऊपर मौसम साफ बना हुआ है और आगामी 3-4 दिनों में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। जिले में बीते कुछ दिनों के न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री से 12.6 डिग्री के बीच रहे हैं, जबकि अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री से 30.0 डिग्री के बीच दर्ज किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0