विधवा पेंशनधारक को कागजों में मृत दिखाने का मामला:जीवित महिला को मृत बताने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, DM ने की कार्रवाई

Apr 28, 2025 - 09:31
 0  0
विधवा पेंशनधारक को कागजों में मृत दिखाने का मामला:जीवित महिला को मृत बताने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, DM ने की कार्रवाई
अम्बेडकरनगर में एक विधवा पेंशनधारक महिला को कागजों में मृत दिखाए जाने का मामला सामने आया है। रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत महेशपुर मंडप की निवासी प्रीति को पति की मृत्यु के बाद विधवा पेंशन मिल रही थी। वर्ष 2024 में पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अनोद कुमार ने बिना जांच-पड़ताल के प्रीति को कागजों में मृत घोषित कर दिया। इससे उनकी पेंशन बंद हो गई। महिला ने लगभग आठ महीने तक विभिन्न अधिकारियों से संपर्क किया। अंत में, प्रीति ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से मिलकर अपनी समस्या बताई। डीएम ने तुरंत डीपीआरओ को जांच के निर्देश दिए। सहायक पंचायत अधिकारी भियांव की जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी की लापरवाही सामने आई। डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने जांच के बाद दोषी पाए गए ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है और उन्हें कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0