फॉर्च्यूनर ने 2 बच्चों को कुचला,1 की मौत,LIVE-VIDEO:दूसरा वेंटिलेटर पर, 3 दिन बाद भी FIR नहीं; थाने में खड़ी कार भी ले गए आरोपी
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है। बच्चा वेंटिलेटर पर है। घायल बच्चे के सिर में गहरी चोटें आई हैं। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे का नाम ताकेश्वर साहू (12) है, जो अमलेश्वर का रहने वाला था। वहीं ताकेश्वर साहू का दोस्त प्रहलाद यदु (10) भी अमलेश्वर का रहने वाला है। फॉर्च्यूनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चे हवा में करीब 2 फीट उछले, फिर साइकिल सहित सड़क पर 20-30 मीटर घिसटते चले गए। हादसा 29 नवंबर का है। लेकिन अब-तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। आरोपी कार चालक और वाहन मालिक को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इतना ही थाना परिसर में खड़ी कार भी आरोपी ले गए हैं। हादसे से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए... दो दोस्तों के साथ दादी से मिलने जा रहा था ताकेश्वर
शनिवार को स्कूल से आने के बाद ताकेश्वर साहू अपनी दादी से मिलने जा रहा था। दादी पास में ही काम पर गई थी। एक साइकिल में एक दोस्त अकेला पहले निकल गया था। उसके बाद ताकेश्वर अपने दोस्त प्रहलाद के साथ जा रहा था। लेकिन तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ताकेश्वर कक्षा 6वीं का छात्र था तो वहीं प्रहलाद कक्षा चौथी का छात्र है। पिता बोले- राजनीति रसूखदार के कारण कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
इधर ताकेश्वर के पिता पिछले तीन दिनों से न्याय की उम्मीद में भटक रहे हैं। दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में उन्होंने रोते हुए बताया कि तीन दिन के बाद भी पुलिस वाले एफआईआर नहीं लिख रहे हैं। कह रहे हैं, मेकाहारा से रिपोर्ट आएगा तो मामला दर्ज करेंगे। पिता के मुताबिक ये लोग एक राजनीति पार्टी से जुड़े हुए हैं। राजनांदगांव का कोई अग्रवाल है। जो एक पार्टी से जुड़ा हुआ है। उसके समर्थक गाड़ी छुड़वाने थाने तक आए थे। पिता बोले- पैसों का दे रहे हैं ऑफर
पिता रोहित साहू ने इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस एफआईआर नहीं कर रही है। 7 से 8 लोग आ चुके हैं, कह रहे हैं कि मान-समझौता कर लो। लेकिन मुझे बस न्याय चाहिए। मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं खुद में सक्षम हूं। जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती मेरे बेटे की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। अगर उन्हें सजा होगी तो कम से कम मेरे बेटे को ये तो लगेगा कि मेरे पिताजी ने मुझे इंसाफ दिलाया है। दो गाड़ी थी, हादसे के बाद एक को थाने में रखा, दूसरे से अस्पताल पहुंचाया रोहित साहू के मुताबिक राजनांदगांव के जिस वाहन चालक ने साइकिल सवार बच्चों को टक्कर मारी वे दो गाड़ियों में रायपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे थे। एक गाड़ी से हादसा हुआ उसे थाना में खड़ा करवाया गया। वे दूसरी गाड़ी से बच्चों को लेकर मेकाहारा गए। बाद में उसी गाड़ी से वो चले गए। लेकिन पुलिस ने न तो उनपर कोई कार्रवाई की न ही उन्हें रोका। कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे चक्का जाम
इस मामले में पिता ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले में आरोपियों को बचा रही है। अगर जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर चक्काजाम करेंगे। इस मामले में कॉलोनी के लोग भी हमारे साथ हैं। जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक मेरे बेटे की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। थाना प्रभारी बोले- आरोपी के खिलाफ दर्ज करेंगे FIR वहीं मामले में अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल बच्चों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसका पोस्टमॉर्टम भी हो गया है। मर्ग डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक भागा नहीं, बल्कि उसने अपनी गाड़ी से बच्चे को अस्पताल ले गया था। फिलहाल अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी। .................................... सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.... ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला...युवक की मौत LIVE-VIDEO:पहिए के नीचे आया सिर,युवती की हालत गंभीर, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने चक्काजाम किया छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचल दिया। हादसे में युवक का सिर बुरी तरह कुचला गया और उसकी मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। 13 नवंबर की शाम हुए हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें टक्कर लगने के बाद बाइक सवार गिर पड़े और ट्रक तेजी से निकल गया। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0