IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की मांग:रतलाम में सर्व ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन; कालिका माता मंदिर से निकाली रैली

Dec 1, 2025 - 20:35
 0  0
IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की मांग:रतलाम में सर्व ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन; कालिका माता मंदिर से निकाली रैली
ब्राह्मण समाज की बेटियों पर टिप्पणी करने वाले IAS अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ सोमवार को रतलाम में सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन किया। समाजजनों ने कालिका माता मंदिर से रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंच सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर IAS संतोष वर्मा की बर्खास्त करने की मांग की। रैली शहर के अनेक मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर संतोष वर्मा के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बर्खास्तगी के नारे लगाए। ज्ञापन में बताया कि IAS अधिकारी संतोष वर्मा जिम्मेदार पद पर आसीन अधिकारी ने समाज की महिलाओं और बहनों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी जान बुझकर की है। यह केवल एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे महिला सम्मान का विषय है। ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और इससे सामाजिक समरसता प्रभावित होती है। उग्र आंदोलन की दी चेतावनी समाजजनों ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा शांति, अनुशासन और धैर्य के साथ अपनी बात रखता है। हमारी मांग नहीं मानी या उचित कार्रवाई नहीं होती है तो समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। यह रखी मांग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0