नालंदा में आज निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर:फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट समेत 10 डॉक्टर मौजूद रहेंगे, डायबिटीज टेस्ट की भी सुविधा उपलब्ध

Nov 23, 2025 - 09:12
 0  0
नालंदा में आज निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर:फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट समेत 10 डॉक्टर मौजूद रहेंगे, डायबिटीज टेस्ट की भी सुविधा उपलब्ध
नालंदा में आज(रविवार) आम जनता के लिए निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बिहार शरीफ स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में सुबह 7:30 से 9 बजे तक 10 विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी बच्चों की जांच करेंगे, जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार सिंह आंखों से संबंधित समस्याओं का निदान करेंगे। हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा तीन फिजिशियन डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. इंद्रजीत कुमार, आंखों के लिए डॉ. अरविंद सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम मरीजों की जांच करेंगे। साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार वैकल्पिक उपचार पद्धति से इलाज करेंगे। ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह कान और सुनने की क्षमता से संबंधित समस्याओं की जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे। यहां मधुमेह की जांच भी की भी सुविधा है। सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में सराहनीय प्रयास भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से साप्ताहिक आधार पर संचालित यह स्वास्थ्य शिविर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए यह पहल अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। शिविर के आयोजकों ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराकर रोगों की रोकथाम की दिशा में सक्रिय कदम उठाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0