सुपौल में ट्यूशन टीचर ने नाबालिग छात्रा को बनाया मां:1 साल तक संबंध बनाए, प्रेग्नेट हुई तो छोड़ा, दूसरी लड़की से शादी की

Nov 23, 2025 - 09:12
 0  0
सुपौल में ट्यूशन टीचर ने नाबालिग छात्रा को बनाया मां:1 साल तक संबंध बनाए, प्रेग्नेट हुई तो छोड़ा, दूसरी लड़की से शादी की
सुपौल में शिक्षक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से संबंध बनाए, फिर प्रेग्नेट हुई तो छोड़ दिया। घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने 17 साल की नाबालिग से एक साल तक संबंध बनाए। शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। 8वीं की छात्रा जब गर्भवती हुई, तो उसने ये बात आरोपी शिक्षक को बताई। निर्मली के रहने वाले आरोपी राजाराम कुमार (35) ने उसे आश्वासन दिया कि जल्द ही हम दोनों शादी कर लेंगे। साथ ही, उसने लड़की से कहा कि गर्भवती वाली बात की जानकारी किसी को नहीं होनी चाहिए। इधर, राजाराम के घर वालों ने उसकी शादी कहीं ओर करा दी। 22 दिन पहले छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म छात्रा ने 22 दिन पहले ननिहाल में बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद 18 नवंबर को पंचायत हुई। पंचायत ने लड़की और उसकी बच्ची को आरोपी राजाराम के घर भेज दिया। शनिवार को छात्रा की नानी इस मामले को लेकर बलुआ थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। एफआईआर में छात्रा को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि 'मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।' नानी के घर में रहती है छात्रा नानी ने बताया कि, बचपन से ही उसकी नतिनी उसके पास रहती है। आठवीं कक्षा में जाने पर राजाराम कुमार को ट्यूशन पढ़ाने के लिए रखा। वह उसे एक साल से पढ़ा रहा था। इसी दौरान राजाराम उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। नानी ने बताया कि पंचों ने बिना शादी कराए नतिनी को राजाराम के घर भेज दिया। वहां उसके घरवाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे ढंग से खाना-पीना भी नहीं दिया जा रहा है। इससे मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा है। उन्हें भी नतिनी से नहीं मिलने दिया जा रहा है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें टीचर ने 5 साल की बच्ची से किया रेप:बाकी स्टूडेंट्स को घर भेजा, फिर दरिंदगी की; चाची बोली- आरोपी की पैंट पर खून लगा था पटना में 20 साल के युवक ने 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी बच्ची को ट्यूशन पढ़ाता था। घटना मनेर थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है।बुधवार शाम टीचर रोहित कुमार बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने पहुंचा। वो घर से बाहर दालान में बच्चों का पढ़ाता था। कुछ देर बाद उसने बाकी बच्चों को वापस भेज दिया और बच्ची के साथ दरिंदगी की। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0