सिंगरौली में तेज रफ्तार XUV दूसरी कार से टकराई:महिला गंभीर घायल, बैढ़न में देर रात विन्ध्यनगर रोड पर हादसा; खरीदारी कर लौट रहे थे

Nov 18, 2025 - 09:50
 0  0
सिंगरौली में तेज रफ्तार XUV दूसरी कार से टकराई:महिला गंभीर घायल, बैढ़न में देर रात विन्ध्यनगर रोड पर हादसा; खरीदारी कर लौट रहे थे
सिंगरौली जिले के बैढ़न में सोमवार रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई। विन्ध्यनगर रोड पर उत्कृष्ट विद्यालय और कन्या स्कूल के बीच एक तेज रफ्तार महिंद्रा XUV700 (HR26E8016) ने होंडा अमेज कार (MP66C9063) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि होंडा ऐमेज कई मीटर तक डिवाइडर से घिसटती हुई आगे बढ़ती चली गई। खरीदारी कर लौट रहे थे होंडा ऐमेज कार में संतोष शुक्ला अपनी साथी ज्योत्सना पांडेय के साथ बैढ़न से सामान खरीदकर हनुमान मंदिर फॉरेस्ट कॉलोनी की ओर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि XUV700 काफी तेज गति से आ रही थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर में ज्योत्सना पांडेय को हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर के बाद चालक कार छोड़कर फरार दुर्घटना के बाद XUV700 का चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। घटनास्थल पर XUV के आगे का फ्रेम और हेडलाइट टूटे पड़े मिले, जिससे वाहन की पहचान की पुष्टि हो सकी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पीड़ित की रिपोर्ट, फरार चालक की तलाश जारी फरियादी संतोष शुक्ला ने थाने में मामला दर्ज कराया है और फरार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0