दरभंगा में 18 नवंबर से 3 दिवसीय जॉब कैंप:मशीन ऑपरेटर के 250 पदों पर होगी भर्ती, लोकेशन नोएडा होगा; सैलरी 21,360 रुपए तक मिलेगी
दरभंगा में श्रम संसाधन विभाग की ओर से तीन दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 18, 19 और 20 नवंबर को अलग-अलग आईटीआई संस्थानों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें Motherson Automotive Elastomers Technology कंपनी में मशीन ऑपरेटर के 250 पदों पर भर्ती होगी। जॉब लोकेशन सेक्टर D14, नोएडा (दिल्ली NCR) होगा। यह जॉब कैंप पूरी तरह निशुल्क है। इन जगहों पर जॉब कैंप 18 नवंबर: राजकीय आईटीआई, बेनीपुर 19 नवंबर: मिथिलांचल प्राइवेट आईटीआई, मब्बी 20 नवंबर: राजकीय आईटीआई, बिरौल योग्यता एवं आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: 10th/12th/ITI पास आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष कितनी होगी सैलरी(CTC) 10th/12th पास: 18,722 + 1,620 (अटेंडेंस अवॉर्ड)- 20,342 प्रति माह ITI पास: 19,740 + 1,620 (अटेंडेंस अवॉर्ड)- 21,360 प्रति माह निबंधन अनिवार्य जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर निबंधन करा सकते हैं। साक्षात्कार में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड रंगीन फोटो (05) अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0