'एनडीए समर्थक मनमानी और दबंगई कर रहे हैं':गयाजी के फरीदपुर गांव का भाकपा माले नेताओं ने किया दौरा, पत्थरबाजी मामले में कार्रवाई की मांग

Nov 16, 2025 - 09:31
 0  0
'एनडीए समर्थक मनमानी और दबंगई कर रहे हैं':गयाजी के फरीदपुर गांव का भाकपा माले नेताओं ने किया दौरा, पत्थरबाजी मामले में कार्रवाई की मांग
गयाजी के बेलागंज इलाके में इलेक्शन रिजल्ट के बाद विजय जुलूस के दौरान पत्थरबाजी मामले में राजनीति तेज हो गई है। शनिवार को भाकपा माले की जांच टीम फरीदपुर गांव पहुंची। ग्रामीणों से बातचीत करके मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने भाकपा माले के प्रतिनिधियों ने बताया कि चुनाव नतीजे आते ही दादपुर से कुछ असामाजिक तत्वों ने बाइक रैली निकालते हुए गांव से नारेबाजी और गाली गलौज करते हुए आगे बढ़े। एनडीए समर्थकों का कहना था कि इस गांव से राजद को वोट कैसे चला गया। इसके बाद मामला शांत हो गया। शनिवार की रात में जब गांव के लोग नमाज पढ़ रहे थे। उस समय कुछ लोग समूह में DJ बजाते हुए फरीदपुर मस्जिद के पास पहुंचे। पटाखा फोड़ने लगे। यही नही घरों में जलते हुए पटाखे भी फेंकने लगे। जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। विरोध करने पर मस्जिद पर पत्थरबाजी की गई और झड़प हो गई। गांव के कुछ लोगों को भी चोटें आईं हैं। समय रहते पुलिस पहुंच गई, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बीजेपी पर साधा निशाना वहीं, माले नेताओं ने कहा कि बेलागंज में जदयू प्रत्याशी की जीत के बाद एनडीए सपोर्टर ने राजद समर्थकों पर सामंती सांप्रदायिक सोच के साथ हमला किया है और मस्जिद को निशाना बनाया। यही भाजपा के नफरत का मॉडल है। जीत के नशे में चूर एनडीए समर्थक मनमानी और दबंगई कर सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। माले नेताओं ने डीएम और एसएसपी से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और कानून व्यवस्था बहाल रखने की मांग की है। टीम में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य तारिक अनवर, बेलागंज प्रखंड सचिव सूर्य विलास पासवान, इंसाफ मंच जिला प्रभारी मो. शेरजहां, वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह और मो. शाकिब शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0