डॉलर के नाम पर रिटायर्ड होमगार्ड से 40 हजार ठगा:परिचितों ने पैसा तीन गुना करने का लालच दिया; दो महीने तक थोड़े पैसे भी भेजे

Nov 15, 2025 - 08:43
 0  0
डॉलर के नाम पर रिटायर्ड होमगार्ड से 40 हजार ठगा:परिचितों ने पैसा तीन गुना करने का लालच दिया; दो महीने तक थोड़े पैसे भी भेजे
विदेशी डॉलर के नाम पर पैसा तीन गुना करने का झांसा देकर, गुना के एक रिटायर होमगार्ड कर्मचारी से 40 हजार रुपए ठग लिए गए। पीड़ित ने मामला SP ऑफिस में दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है। रिटायर होमगार्ड हरिबाबू मेर ने शिकायत में बताया कि रामदयाल और रूपनारायण नामक दो व्यक्तियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर ठगी की। आरोपियों में से रामनारायण ओझा गुना का निवासी है, जबकि रामदयाल मेहरा कुंभराज क्षेत्र का रहने वाला है। डॉलर खरीदने का झांसा देकर लिया 40 हजार रुपए पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने कहा था कि यदि वह डॉलर खरीदेंगे तो एक साल में रकम तीन गुना हो जाएगी। इस झांसे में आकर हरिबाबू मेर ने दो अलग-अलग किश्तों में कुल 40 हजार रुपए दिए, जिसमें 10 हजार रुपए के डॉलर खरीदवा दिए गए। शुरुआत में आरोपियों ने विश्वास जमाने के लिए हरिबाबू मेर के खाते में दो-तीन महीने तक 850 रुपए भेजे, जिससे उन्हें थोड़ा भरोसा हो गया। इसके बाद कोई पैसा नहीं आया और आरोपी उत्तर देना बंद कर दिए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की हरिबाबू मेर का कहना है कि जो 850 रुपए दो बार मेरे खाते में आए थे, वह केवल झांसे में लेने के लिए थे। पीड़ित ने SP ऑफिस में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0