भिंड में अंडरब्रिज में जलभराव से युवक की मौत:भैंस को बाहर निकालते समय पैर फिसला, मौके पर ही डूब गया

Nov 15, 2025 - 08:43
 0  0
भिंड में अंडरब्रिज में जलभराव से युवक की मौत:भैंस को बाहर निकालते समय पैर फिसला, मौके पर ही डूब गया
भिंड जिले के गोहद चौराह थाना क्षेत्र के सौंधा-डोंडरी मार्ग स्थित रेलवे अंडरब्रिज में महीनों से भरे पानी में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र शर्मा पिता सूरज शर्मा शाम के समय अपनी भैंस को लेकर घर लौट रहे थे। भैंस आगे-आगे और भूपेंद्र पीछे चल रहे थे। रास्ते में भैंस अंडरब्रिज में भरे पानी में उतर गई। जब भूपेंद्र उसे बाहर निकालने के लिए पानी में उतरे, तो उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन पर उठाए सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरब्रिज में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले दिनों हुई बारिश का पानी अभी तक निकाला नहीं गया है। लगातार जलभराव के कारण यह जगह हादसों का स्पॉट बन चुकी है।​​​​​​

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0