छिंदवाड़ा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एक साल पहले हुई थी शादी, बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी

Nov 15, 2025 - 08:43
 0  0
छिंदवाड़ा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एक साल पहले हुई थी शादी, बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी
छिंदवाड़ा में नागपुर रोड स्थित कामठी ज्वेलर्स के सामने शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 21 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात कार चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित बाइक से कहीं जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद रोहित सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। एक साल पहले हुई थी शादी परिजनों के मुताबिक, रोहित की शादी केवल एक साल पहले हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। रोहित को मृत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हुई थी रोहित के बड़े भाई की मौत भी कुछ साल पहले सड़क हादसे में हुई थी। पिता अनिल मालवी का निधन पहले ही हो चुका था। अब रोहित की मौत से घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिवाजी चौक पर पुलिस तैनाती कम, बढ़ रहे हादसे स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक पर नियमित चेक पॉइंट होता है, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित की जा सके। पिछले कुछ समय से यहां पुलिस की तैनाती बेहद कम है। नतीजतन, मुख्य मार्ग पर कार और बाइक तेज रफ्तार में दौड़ रही हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0