अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत:उज्जैन निवासी मृतक की पहचान, पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी

Nov 8, 2025 - 18:10
 0  0
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत:उज्जैन निवासी मृतक की पहचान, पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी
शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर रोजगार टोल प्लाजा के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर उज्जैन जिले के तराना थाना प्रभारी रामचरण भदौरिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को एंबुलेंस 1033 की सहायता से शाजापुर जिला अस्पताल भेजा, जहाँ उसे पोस्टमार्टम रूम में सुरक्षित रखा गया है। मृतक की पहचान उज्जैन जिले के पावासा निवासी निर्भय सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि निर्भय सिंह कहाँ से आ रहे थे और कहाँ जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। उज्जैन के तराना थाना प्रभारी भदौरिया ने बताया कि रविवार सुबह कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और उसके चालक की पहचान की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0