सिंगरौली नगर निगम का स्वच्छता अभियान:गंदगी फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वाले 5 दुकानदारों पर लगाया 3 हजार का जुर्माना
सिंगरौली नगर निगम ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए गुरुवार शाम से एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत व्यवसायिक क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों और खुले में मांस बेचने वालों पर निगम अमले ने कड़ी कार्रवाई की गई। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी बीएल चतुर्वेदी के नेतृत्व में स्वच्छता शाखा की टीम ने विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया। टीम ने पहले दुकानदारों को समझाइश दी, जिसके बाद लापरवाही बरतने वालों पर मौके पर ही स्पॉट फाइन लगाया गया। 5 दुकानदारों पर 3000 का जुर्माना नगर निगम की टीम ने विशेष रूप से शराब दुकानों के आसपास फैली गंदगी पर ध्यान केंद्रित किया और संबंधित दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान कुल 15 दुकानदारों पर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में गंदगी फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण या बिक्री करने तथा खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारी बोले- स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें दुकानदार स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल. चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी दुकानदारों और व्यवसाय संचालकों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने, उसके विकल्पों का उपयोग करने और अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कचरा न फेंकने की अपील की। उन्होंने सभी को डस्टबिन का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह भी दी। यह रहे उपस्थित इस अभियान में सहायक विधि अधिकारी अक्षत उपाध्याय, आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, स्वच्छता निरीक्षक विशाल सोनी, स्वच्छता उप-पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी सहित आईईसी टीम के नितेश सिंह, नरेंद्र चौबे, राजन पांडेय और प्रसून पांडेय शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0