बड़वानी मंडी में सौंफ के भाव गिरे, किसान परेशान:200-280 रुपए किलो से घटकर 65-180 रुपए किलो तक पहुंचा दाम

Apr 27, 2025 - 18:18
 0  0
बड़वानी मंडी में सौंफ के भाव गिरे, किसान परेशान:200-280 रुपए किलो से घटकर 65-180 रुपए किलो तक पहुंचा दाम
बड़वानी की कृषि उपज मंडी में सौंफ की बंपर आवक से भावों में भारी गिरावट देखी गई है। पहले 200 से 280 रुपए प्रति किलो तक बिकने वाली सौंफ अब 65 से 180 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रही है। सौंफ का सीजन अपने चरम पर है। मंडी में प्रति सप्ताह एक हजार बोरी से अधिक सौंफ की आवक हो रही है। रविवार को 821 बोरी में 493 क्विंटल सौंफ पहुंची। किसानों का कहना है कि सौंफ की खेती में अधिक मेहनत और खर्च लगता है। व्यापारी उत्पाद की गुणवत्ता का हवाला देकर उचित मूल्य नहीं दे रहे हैं। मंडी सचिव सुमन बड़ोले के अनुसार, मंडी भाव तय नहीं करती है। सौंफ के लिए सरकार की ओर से समर्थन मूल्य भी नहीं मिलता है। व्यापारी और किसान आपसी सहमति से भाव तय करते हैं। मंडी प्रशासन ने व्यापारियों से भाव बढ़ाने को कहा है। व्यापारियों का कहना है कि वे उत्पाद की गुणवत्ता के अनुसार ही भाव दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0