नर्मदापुरम में जैन समाज ने किया पहलगाम हमले का विरोध:निर्दोष मृतकों को दी श्रद्धांजलि; सरकार के साथ खड़े होने की बात कही

Apr 27, 2025 - 18:18
 0  1
नर्मदापुरम में जैन समाज ने किया पहलगाम हमले का विरोध:निर्दोष मृतकों को दी श्रद्धांजलि; सरकार के साथ खड़े होने की बात कही
नर्मदापुरम में सकल दिगंबर जैन समाज ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया। रविवार को मोरक्षली चौक स्थित मंदिर के बाहर समाज के महिला पुरुष एकत्र हुए। उन्होंने हमले में मारे निर्दोष मृतकों को श्रद्धांजलि दी। समाज के अध्यक्ष संतोष जैन ने कहा कि हम सभी देशवासी सरकार के साथ है , देशहित में तत्पर खड़े है। पहलगाम की घटना बेहद दुखद है, मृतकों के परिजनों को ईश्वर दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। समाज के सचिव आलोक जैन ने बताया कि पहलगाम की घटना ने देश को हिला कर रख दिया है, देश का हर नागरिक सरकार के एक्शन का इंतजार कर रहा है। भारत में इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा एवं आक्रोश प्रदर्शन में समाज के वरिष्ठ डॉक्टर आरके जैन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक जैन एनसी जैन, डॉक्टर प्रदीप जैन, नरेंद्र गोयल, विकास जैन, प्रदीप जैन अभिषेक जैन, आलोक जैन(सचिव), नीरज जैन, प्रशांत जैन, डॉ. गुंजन जैन, राजा जैन, वरूण फौजदार, अमीत मोदी, पवन, अंकुर जैन सहित समाजजन मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0