तैयार मिलावटी मावा मिल्क केक सहित रो मटेरियल जब्त:बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी डेयरी, जांच सैंपल लेकर की सील
दीपावली के त्यौहार के चलते मुरैना में मिलावट खोरों पर प्रशासन नकेल कसने जिले भर में अनुविभागीय आधिकारियों के नेतृत्व में खाद्य विभाग के साथ छापामर कार्यवाही कर रहा है। रविवार को सबलगढ़ एसडीएम मेघा तिवारी के नेतृत्व में खाद्य विभाग ने छापामार कार्यवाही कर मिलावटी मावा , मिक्स दूध , पाम ऑयल , मिल्क केक , रिफाइंड , वनस्पति के सैंपल लिए और बिना अनुमति चल रही डेयरी को सील भी किया। बिना अनुमति संचालित हो रही थी डेयरी
सबलगढ़ तहसील के मांगरोल गांव में अवधेश डेयरी संचालक अवधेश पूरी पर छापामार कार्यवाही कर एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में तैयार मिलावटी मावा , मिल्क केक , मिलावटी दूध , वनस्पति , पॉम ऑयल तेल , रिफाइंड , मिल्क पाउडर जब्त कर इनके जांच सैंपल लिए। जब डेयरी संचालक अवधेश पुरी से डेयरी संबंधित दस्तावेज़ मांगे तो वह उपलब्ध नहीं करा सका डेयरी अवैध रूप से संचालित थी। एसडीएम के आदेश पर सील कर दिया गया। दूसरी कार्यवाही ग्राम चिनौरी में स्थित सत्यम डेयरी संचालक बंटी गोस्वामी की डेयरी से मिलावटी मावा के दो एवं दूध का एक सैंपल खाद्य विभाग ने लिए। तीसरी कार्यवाही खाद्य विभाग ने कैलारस में पुष्पेंद्र धाकड़ के यहां से दूध से भरे टैंकर से दूध के सैंपल जांच के लिए भरे। सबलगढ़ एसडीएम मेघा तिवारी के अनुसार क्षेत्र काफी बड़ा है इलाके में कस्बे में कम देहात क्षेत्र में अधिक यह कारोबार पसरा हुआ है कई संस्थान बिना अनुमति के भी संचालित होगी। रविवार को अवधेश पुरी की डेयरी अवैध रूप से संचालित थी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा था। सैंपल जांच के लिए उठाए हैं। अन्य जगह भी कार्यवाही करेंगे। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0