भिंड में फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी:जय स्वीट्स, जैन मिष्ठान, उपाध्याय ​मिष्ठान और अन्ना डोसा से सैंपल लेकर लैब भेजे

Apr 27, 2025 - 10:38
 0  0
भिंड में फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी:जय स्वीट्स, जैन मिष्ठान, उपाध्याय ​मिष्ठान और अन्ना डोसा से सैंपल लेकर लैब भेजे
भिंड शहर में स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता को लेकर शनिवार रात फूड सेफ्टी टीम ने व्यापक जांच अभियान चलाया। टीम ने कई दुकानों और ठेलों पर अस्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। मालपुए में अधिक फूड कलर और खाद्य पदार्थों की पैकिंग में अखबार के उपयोग पर आपत्ति जताई गई। तली हुई वस्तुओं में एक ही तेल के बार-बार उपयोग पर भी चेतावनी दी गई। जय स्वीट्स एंड फास्ट फूड से कचौड़ी और पकौड़ी के नमूने लिए गए। इन दुकानाें से लिए सेंपल खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने दुकानदारों को ग्लव्स, एप्रन और कैप का उपयोग करते हुए स्वच्छता से खाद्य पदार्थ तैयार करने और परोसने के निर्देश दिए। सभी संग्रहित नमूनों की जांच की जाएगी और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0