एटा में पुताई करते मजदूर को आया हार्ट अटैक:लोगों ने दिया CPR, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत गंभीर

Sep 18, 2025 - 13:29
 0  0
एटा में पुताई करते मजदूर को आया हार्ट अटैक:लोगों ने दिया CPR, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत गंभीर
एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के गांव हरिश्चंद्र कलां में पुताई का काम करते समय एक मजदूर को अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सीपीआर दिया, जिसके बाद परिजन उसे एटा स्थित वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले गए। जानकारी के अनुसार, संतोष पुत्र सूरजपाल (45 वर्ष) गांव में ही पुताई कर रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल, संतोष की हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजन दुष्यंत ने बताया कि संतोष को अचानक सीने में दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज लाया गया। दुष्यंत ने यह भी बताया कि संतोष के दो छोटे बच्चे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0