अयोध्या में अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़:पुलिस ने 4 आरोपी को पकड़ा, 3 फरार; पिकअप, तमंचा बरामद

Sep 13, 2025 - 10:53
 0  0
अयोध्या में अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़:पुलिस ने 4 आरोपी को पकड़ा, 3 फरार; पिकअप, तमंचा बरामद
अयोध्या पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इनायतनगर थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के अस्थना गांव निवासी सहाबुद्दीन पुत्र मोहब्बत अली और बिहार के गोपालगंज जिले के तीन युवक शामिल हैं। बिहार के आरोपियों में सुल्तान पुत्र संजय, सबरे आलम पुत्र गयासुद्दीन और मुमताज आलम पुत्र मुन्ना दीवान शामिल हैं। सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिकअप वाहन, फर्जी नंबर प्लेट, तीन देशी तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा तीन कूटरचित आधार कार्ड भी मिले। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम नेवली के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़कर थाने ले जाया गया। थाने के उप निरीक्षक गौरव सिंह की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी थाना अध्यक्ष रतन शर्मा के मुताबिक, तीन आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0