अवैध चौपाटी पर महापौर मीनल सख्त, वेंडर को फटकारा- दुकान के लिए तूने किससे एनओसी ली?

Sep 1, 2025 - 09:56
 0  0
अवैध चौपाटी पर महापौर मीनल सख्त, वेंडर को फटकारा- दुकान के लिए तूने किससे एनओसी ली?
रायपुर के बूढ़ा तालाब की विवादित चौपाटी शुरू होने पर महापौर मीनल चौबे के तल्ख तेवर दिखाए। चौपाटी के नाम पर खुली तीन दुकानों को मौके पर ही सील करवा दिया। उन्होंने एक वेंडर को फोन पर भी खरी-खोटी सुनाई। वेंडर से पूछा- जहां पर चौपाटी खुली है उसके पीछे दानी गर्ल्स स्कूल है। स्कूल का गेट चौपाटी की तरफ खुलता है। क्या तुम स्कूल के भीतर ही दुकानें खोल दोगे? बूढ़ा तालाब नगर निगम सीमा के भीतर आता है। निगम सीमा में दुकानें खोलने के लिए निगम ने तुम्हें क्या एनओसी दी है। बूढ़ा तालाब में चौपाटी को लेकर 2018 से विवाद चल रहा है। लोगों के विरोध और एनजीटी के आदेश के बाद छह साल से चौपाटी का काम बंद था। पिछले साल अचानक चौपाटी का काम फिर शुरू हो गया। तब भी लोगों ने विरोध किया। महापौर चौबे ने भी वहां पहुंचकर ऐतराज जताया था। लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी भावना के विपरीत चौपाटी शुरू नहीं की जाएगी। इसके बाद काम रोक दिया गया। अचानक शनिवार को चौपाटी शुरू कर दी गई। दैनिक भास्कर ने 31 अगस्त के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद महापौर चौबे एमआईसी सदस्यों के साथ रविवार सुबह बूढ़ा तालाब चौपाटी पहुंची। अवैध दुकानों को लेकर मेयर ने दी चेतावनी नगर निगम ने तीन दुकानों को सील करने के साथ ही वेंडर को चेतावनी दी है कि निगम की अनुमति के बिना कोई भी दुकान खुल नहीं सकती। बूढ़ा तालाब में चौपाटी के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। घूमने-फिरने की जगह में गंदगी फैलाने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी सकती। तीन दुकानों को सील करने के साथ ही उन्होंने बाकी को भी चेतावनी दी है कि इन परिस्थितियों में कोई भी दुकान खोलने के बारे में सोच ही नहीं सकता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0