धार के मांडू रोड पर पिकअप पलटा:16 मजदूर घायल, इनमें कई नाबालिग भी शामिल

Aug 25, 2025 - 12:06
 0  0
धार के मांडू रोड पर पिकअप पलटा:16 मजदूर घायल, इनमें कई नाबालिग भी शामिल
धार में मांडू रोड के देदला फाटे के पास नालछा से सादलपुर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया, जिससे वाहन में सवार 16 मजदूर घायल हो गए। हादसे में कई घायल नाबालिग भी हैं। राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को धार जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती किया गया। एक घायल को परिजनों ने निजी अस्पताल भेजा। पिकअप चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई घायल मजदूरों उम्र 18 साल से कम है। घायल मजदूरों को हाथ, पैर और सिर में मामूली चोटें आई हैं। बाल मजदूरी और ओवरलोडिंग चिंता का विषय धार जिले में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों से गरीब मजदूरों को ठेकेदारों द्वारा ओवरलोड वाहनों में बैठाकर काम पर भेजा जा रहा है। इस वजह से बाल मजदूरी बढ़ रही है। यातायात विभाग के थाना प्रभारी प्रेमसिंह ठाकुर ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है और सभी वाहनों की चेकिंग की जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0