बड़वानी में मानसून फिर हुआ एक्टिव:राजपुर में ज्यादा पानी गिरा; कई इलाकों में जलभराव, नालों में आया उफान
बड़वानी में मानसून ने अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों में दो बार झमाझम बारिश हुई। 19 अगस्त को तड़के 5:30 से 8:30 बजे तक पहला दौर चला। इसके बाद बूंदाबांदी जारी रही। बारिश से शहर के नालों में उफान आया। कई क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति बन गई। सड़कों पर कीचड़ फैल गया। वर्षा से जमीन में नमी बढ़ी है। खरीफ फसलों की स्थिति में सुधार आया है। शहर की खराब सड़कों पर गड्ढों में कीचड़ और गंदा पानी जमा हो गया। कई जगह सड़कें जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित हुआ। मंगलवार को सुबह से आसमान में बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हुई। यह करीब 2 घंटे तक जारी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जिले में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बड़वानी जिले को येलो जोन में रखा गया है। पिछले 24 घण्टों में सर्वाधिक 2.00 इंच वर्षा ठीकरी में दर्ज हुई है। इस दौरान जिले में औसत रूप से 0.99 इंच वर्षा हुई है। विगत 24 घण्टे के दौरान जिले के 10 वर्षामापी केन्द्रों में से बड़वानी में 0.63 इंच, पाटी में 0.118 इंच , अंजड में 1.57, इंच ठीकरी में 1.18 इंच, राजपुर में 2.00 इंच, सेंधवा में 0.945 इंच, चाचरियापाटी में 0.551 इंच, वरला में 0.354 इंच, पानसेमल में 1.88 इंच, निवाली में 0.66 इंच वर्षा हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनांक तक बड़वानी में 13.45, इंच, पाटी में 9.20 इंच, अंजड़ में 10.95 इंच, ठीकरी में 16.92 इंच, राजपुर 13.54 इंच , सेंधवा 25.23 इंच, चाचरियापाटी में 20.59 इंच, वरला में 20.42 इंच पानसेमल में 17.57 इंच तथा निवाली में 25.44 इंच वर्षा हो चुकी है। जिले की औसत वर्षा आज दिनांक तक 17.33 इंच वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष आज के ही दिनांक तक बड़वानी में 13.48 इंच, पाटी में 12.70 इंच, अंजड़ में 15.2 इंच, ठीकरी में 14.14 इंच, राजपुर में 12.48 इंच, सेंधवा में 22.20 इंच, चाचरियापाटी में 29.44 इंच, वरला में 561.4 इंच, पानसेमल में 21.07 इंच एवं निवाली में 31.06 इंच वर्षा दर्ज हुई थी। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले में 19.39 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0