15 अगस्त को लाल परेड मैदान पर होगा मुख्य समारोह:शहर की कई सड़के रहेंगी डाइवर्ट, पास के अनुसार तय हुई पार्किंग व्यवस्था

Aug 14, 2025 - 21:47
 0  0
15 अगस्त को लाल परेड मैदान पर होगा मुख्य समारोह:शहर की कई सड़के रहेंगी डाइवर्ट, पास के अनुसार तय हुई पार्किंग व्यवस्था
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन को लेकर यातायात पुलिस भोपाल ने 15 अगस्त को लाल परेड मैदान और आसपास के इलाकों में सुबह 6 बजे से विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए पास के रंग के अनुसार अलग-अलग प्रवेश द्वार और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। पास और प्रवेश-पार्किंग व्यवस्था यातायात दबाव वाले मार्ग रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, डीबी मॉल तिराहा से जेल रोड और लिली चौराहा से जहांगीराबाद की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात दबाव रहेगा। ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग लोक परिवहन के लिए न्यू मार्केट से रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड और वापसी के लिए सुभाष नगर आरओबी, भारत टॉकीज मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। दोपहिया और कारों के लिए रोशनपुरा से खटलापुरा मार्ग से आवाजाही होगी। यह सड़कें रहेगी प्रतिबंधित डीबी मॉल तिराहा से जेल मुख्यालय रोटरी, लिली चौराहा से पुलिस मुख्यालय और रोशनपुरा से गांधी पार्क मार्ग पर लाल परेड की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बस और चारपहिया पार्किंग व्यवस्था पुलिस की अपील यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात कंट्रोल रूम (0755-2677340, 2443850) या वॉट्सऐप नंबर 7587602055 पर संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0