मंडला में पेड़ से टकराया ट्रक, क्लीनर की मौत:ड्राइवर की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर, रायपुर से जबलपुर जा रहा था ट्रक

Aug 14, 2025 - 21:47
 0  0
मंडला में पेड़ से टकराया ट्रक, क्लीनर की मौत:ड्राइवर की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर, रायपुर से जबलपुर जा रहा था ट्रक
मंडला जिले में कालपी और धनवाही गांव के बीच नेशनल हाईवे-30 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल है। उसे जबलपुर रेफर किया गया है। हादसा गुरुवार शाम का है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक रायपुर से लोहे के पाइप लेकर जबलपुर की ओर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया। घटना की सूचना मिलते ही बीजाडांडी की डायल-100 टीम, जिसमें पायलट उत्तम साहू और आरक्षक प्रमोद शर्मा शामिल थे, तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने ड्राइवर और क्लीनर को ट्रक से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक क्लीनर की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद काफी देर लगा रहा जाम हादसे में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को तुरंत बीजाडांडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। वहां के डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर सामान्य किया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0