रिटायर्ड क्लर्क के अकाउंट से 2 लाख निकालने की कोशिश:फर्जी बैंक मैसेज की लिंक क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल; पुलिस ने बचाया

Aug 12, 2025 - 15:04
 0  0
रिटायर्ड क्लर्क के अकाउंट से 2 लाख निकालने की कोशिश:फर्जी बैंक मैसेज की लिंक क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल; पुलिस ने बचाया
बैतूल के हमलापुर डिपो में पदस्थ एक सेवानिवृत्त सेल्स टैक्स लिपिक के बैंक खाते से दो लाख की ऑनलाइन ठगी को पुलिस ने नाकाम कर दिया। सोमवार रात को पीड़ित के मोबाइल पर एक फर्जी बैंक मैसेज आया और उसमें दी गई लिंक पर क्लिक करते ही पूरा फोन हैकर के कब्जे में चला गया। APK फाइल डाउनलोड करते ही फोन हैक हुआ सेवानिवृत्त लिपिक फेसबुक चला रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर PNB बैंक के नाम से एक मैसेज आया, जिसमें एक APK फाइल डाउनलोड करने का लिंक था। जैसे ही उन्होंने वह फाइल डाउनलोड की, उनका फोन हैकर के फोन से जुड़ गया और सारी गतिविधियां, यहां तक कि बैंक के OTP भी, हैकर को दिखने लगे। युवकों ने दिखाई सतर्कता उसी दौरान लिपिक के मोबाइल पर आया व्हाट्सऐप मैसेज संदिग्ध लगा। इसे देखकर आसपास मौजूद युवकों ने तुरंत SP बैतूल निश्चल एन. झारिया को सूचना दी। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली प्रभारी रविकांत देहरिया और साइबर सेल प्रभारी दीपेन्द्र सिंह को मौके पर भेजा। टीम ने तत्काल मोबाइल से वह फर्जी ऐप हटवाया, इंटरनेट बैंकिंग बंद करवाई और बैंक को अलर्ट कर लाख का ट्रांजैक्शन रोक दिया। समय रहते सूचना मिलने पर रोकी ठगी एसपी निश्चल एन. झारिया ने बताया कि जैसे ही उन्हें बुजुर्ग के मोबाइल पर साइबर अटैक की खबर मिली, उन्होंने तुरंत टीम रवाना की और समय रहते साइबर ठगी रोकी जा सकी। लोगों से सतर्क रहने की अपील पुलिस ने घटना के बाद पीड़ित को साइबर सुरक्षा से जुड़ी जरूरी हिदायतें दीं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनजान लिंक, मैसेज या ईमेल में भेजी गई किसी भी फाइल को डाउनलोड न करें। साथ ही, बैंक से जुड़ी जानकारी जैसे OTP या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें और अगर मोबाइल या बैंक खाते से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल को इसकी सूचना दें। ग्राफिक्स से जाने बचाव के उपाय

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0