चुनाव आयोग की कथित धांधली पर कांग्रेस का विरोध:शाजापुर में फूंका पुतला, पुलिस ने छीनकर बुझाया; जिलाध्यक्ष बोले-मामले को दबाने की कोशिश

Aug 12, 2025 - 15:04
 0  0
चुनाव आयोग की कथित धांधली पर कांग्रेस का विरोध:शाजापुर में फूंका पुतला, पुलिस ने छीनकर बुझाया; जिलाध्यक्ष बोले-मामले को दबाने की कोशिश
शाजापुर में मंगलवार को दोपहर 12 बजे करीब जिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कई राज्यों में चुनाव आयोग की धांधली को लेकर पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई राज्यों में चुनाव आयोग की धांधली को प्रमाण के साथ प्रस्तुत किया। चुनाव आयोग कार्रवाई के बजाय उसे दबाने में लगा हुआ है।‌ चुनाव आयोग का पुतला फूंक कर जताया विरोध राहुल के नेतृत्व में एक दिन पहले 300 सांसदों ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया था। शाजापुर में भी जिला कांग्रेस ने चुनाव आयोग का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। चुनाव आयोग पर मनमानी का आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने बताया चुनाव आयोग ने कई राज्यों में धांधली की। पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग की मनमानी को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पूतला फूंका। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुतला पुलिस ने कांग्रेसियों से छीना और फायरब्रिगेड की मदद से बुझाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0