शाजापुर में एड्स जागरूकता अभियान शुरू:12 अक्टूबर तक चलेगा, स्कूल-कॉलेज में होंगे कार्यक्रम

Aug 12, 2025 - 15:04
 0  0
शाजापुर में एड्स जागरूकता अभियान शुरू:12 अक्टूबर तक चलेगा, स्कूल-कॉलेज में होंगे कार्यक्रम
शाजापुर में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। कलेक्टर के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. मैना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बस स्टैंड, नई सड़क और पुराने अस्पताल होते हुए एमसीएच से होकर ट्रामा सेंटर पर समाप्त हुई। जिला नोडल अधिकारी डॉ. के.पी. सिंह ने बताया कि अभियान में एचआईवी/एड्स की सावधानी, बचाव व उपचार की जानकारी दी जाएगी। साथ ही टीबी, हेपेटाइटिस बी और सी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान स्कूल-कॉलेज में जागरूकता शिविर, ग्राम सभा, नुक्कड़ नाटक और रैली जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में डीएचओ डॉ. तेजपाल सिंह जादौन, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मनोज पंचोली और आरएमओ डॉ. गोविंद पाटीदार मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. दीपक पाटीदार, डॉ. अश्विनी राजपूत और दिशा क्लस्टर आरजेडी हेल्थ उज्जैन से अजय भावसार भी शामिल हुए। आईसीटीसी काउंसलर उदय सिंह राजपूत, डीएसआरसी काउंसलर भैरव सिंह गोरसिया, टीआई पीएम संदीप कुमार के साथ अस्पताल स्टाफ और आमजन भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0