रीवा में बिना अनुमति शुरू किया पोल शिफ्टिंग का काम:सुपरविजन चार्ज भी नहीं भरा; MPRDC के अधिकारी बोले- नोटिस जारी कर कार्रवाई करेंगे

Apr 26, 2025 - 09:29
 0  0
रीवा में बिना अनुमति शुरू किया पोल शिफ्टिंग का काम:सुपरविजन चार्ज भी नहीं भरा; MPRDC के अधिकारी बोले- नोटिस जारी कर कार्रवाई करेंगे
मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के संविदाकार ने विभागीय नियमों की अवहेलना करते हुए बिना अनुमति के पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इस मामले में मुख्य अभियंता ने नोटिस जारी कर कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के अनुसार, बाईपास को टू लेन से फोर लेन में परिवर्तित करने के लिए एमपीआरडीसी ने विद्युतीकरण पोल शिफ्टिंग का कार्य संविदाकार पीयूष द्विवेदी को सौंपा था। नियमानुसार, ठेकेदार को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की देखरेख में सुपरविजन चार्ज जमा करने और वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद ही लगभग 7 करोड़ रुपए के इस कार्य की शुरुआत करनी थी। हालांकि, संविदाकार ने न तो फाइनल एस्टीमेट बनवाया, न सुपरविजन चार्ज जमा किया और न ही वर्क ऑर्डर प्राप्त किया। इसके बावजूद संबंधित क्षेत्र में लगभग 2 किलोमीटर तक विद्युत पोल स्थापित कर दिए गए। पश्चिम संभाग के कार्यपालन अभियंता भूपेश विक्रम सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और संविदाकार को नोटिस भेजा जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी इस तरह से बिना अनुमति काम नहीं शुरू कर सकता। 25 अप्रैल की दोपहर तक कोई वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया है और इस मामले में संविदाकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0