रायगढ़ में बारिश के बाद 5 घंटे तक बिजली गुल:जिले में अब तक 582 MM औसत वर्षा; अगले 1 हफ्ते तक बारिश की संभावना

Jul 25, 2025 - 10:43
 0  0
रायगढ़ में बारिश के बाद 5 घंटे तक बिजली गुल:जिले में अब तक 582 MM औसत वर्षा; अगले 1 हफ्ते तक बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। 24 जुलाई की शाम से मौसम बदला, और रात में तेज बारिश हुई, इससे कई इलाकों में 5 घंटे तक बिजली प्रभावित रही। वहीं जिले में अब तक सबसे कम बारिश तमनार ब्लॉक में और सबसे ज्यादा कापू में हुई है। ऑलओवर 582.9 MM औसत वर्षा दर्ज की गई है। पूरे छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश में एवरेज 35 MM से ज्यादा पानी बरस चुका है। अगले दो दिन भी उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के हिस्सों में भारी बारिश की आशंका मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। वहीं, आज रायगढ़ समेत 14 जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले में 1 हफ्ते तक बारिश की संभावना है। रात के समय अच्छी बारिश जिले में गुरुवार 24 जुलाई की सुबह मौसम साफ था। लेकिन शाम को गरज के साथ बारिश शुरू हुई फिर रात में अच्छी बारिश हुई। इसके अलावा बताया जा रहा है कि जिले में खंडवर्षा भी देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, कापू में 729.9 मिली मीटर वर्षा दर्ज है। इसके बाद दूसरे नंबर पर रायगढ़ तहसील में 657.8 मिमी औसत बारिश हुई है। वहीं सबसे कम बारिश तमनार तहसील में 440.2 मिमी दर्ज की गई है। इसके अलावा पुसौर में 651, खरसिया में 563.6, घरघोड़ा में 562.8, लैलूंगा में 511.7, मुकडेगा में 628.9, धरमजयगढ़ में 515.1 और छाल में 568.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। अगले 1 हफ्ते तक बारिश की संभावना मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में इस पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना है। साथ गरज के साथ हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं शुक्रवार यानि आज से अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। 5 घंटे तक लाइट गुल शहर में गुरुवार की शाम को बारिश होने से बिजली व्यवस्था भी बिगड़ गई। शाम करीब साढ़े 4 बजे से जोन 2 क्षेत्र के मौदहापारा, सावित्री नगर रोड समेत आसपास बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। वहीं, जोन 1 का चांदमारी, मधुबनपारा, भानूप्रताप काॅलोनी, प्रेमप्रताप काॅलोनी, रियापारा समेत आसपास भी बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है कि गरज के कारण यह समस्या आयी और करीब 5 घंटे से अधिक बिजली व्यवस्था ठप रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0