राजगढ़ के सिविल अस्पताल में गार्ड से मारपीट का वीडियो:दो युवकों ने पीछे से पकड़कर घूंसे मारे, फिर उसी के डंडे से पीटा; FIR दर्ज

Jul 20, 2025 - 11:53
 0  0
राजगढ़ के सिविल अस्पताल में गार्ड से मारपीट का वीडियो:दो युवकों ने पीछे से पकड़कर घूंसे मारे, फिर उसी के डंडे से पीटा; FIR दर्ज
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल में शनिवार रात करीब 9:30 बजे ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड राकेश वाधवी से दो युवकों ने मारपीट की। वजह सिर्फ इतनी थी कि गार्ड ने उन्हें अस्पताल परिसर में सही जगह गाड़ी पार्क करने को कहा था। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, दो युवक एक्टिवा बाइक से अस्पताल पहुंचे और मुख्य रास्ते में ही गाड़ी खड़ी कर दी। गार्ड राकेश वाधवी ने उन्हें शांतिपूर्वक पार्किंग में गाड़ी लगाने को कहा ताकि एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहनों को रास्ता मिल सके। बहस से शुरू होकर मारपीट तक पहुंची बात गार्ड की बात सुनकर युवक भड़क गए। पहले उनसे बहस की और फिर अचानक हमला कर दिया। एक युवक ने पीछे से गार्ड को पकड़ लिया, दूसरा उसके चेहरे पर मुक्के मारता रहा। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि युवकों ने गार्ड का डंडा छीन लिया और उसी से उसकी पिटाई की। मारपीट के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले। FIR दर्ज, आरोपियों की पहचान हुई गार्ड राकेश वाधवी ने घटना के बाद थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मारपीट से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। टीआई शिवराज सिंह चौहान ने बताया, “हमें घटना की वीडियो फुटेज मिल चुकी है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।” दो तस्वीरों में देखिए बेखौफ युवकों ने सबके सामने की पिटाई....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0