प्री-मानसून मेंटेनेंस के कारण आज बिजली कटौती:सरसई, उनाव समेत कई क्षेत्रों में 4 घंटे तक रहेगी बिजली बंद

Jul 19, 2025 - 09:36
 0  0
प्री-मानसून मेंटेनेंस के कारण आज बिजली कटौती:सरसई, उनाव समेत कई क्षेत्रों में 4 घंटे तक रहेगी बिजली बंद
दतिया में आज शनिवार को 33 केवी और 33/11 केवी लाइनों के प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी सरसई फीडर और सरसई, उनाव सबस्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडर्स की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बंद रहेगी। ये क्षेत्र भी होंगे प्रभावित इसके अलावा चिरूला, गुजर्रा, पिपरौआकला, बेहरूका, भदौना, बड़ौनी, घूघसी, लहरा, वरधुआ और कमरारी आबादी फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। उद्गंवा फीडर के साथ-साथ गंधारी, सहिडा और सोनागिर पंप फीडर की बिजली भी इसी समय अवधि में बंद रहेगी। यह कटौती सुरक्षा कारणों से की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0