सतना में महिला शिक्षक तीन साल में तीसरी बार निलंबित:दो महीने से स्कूल नहीं आई; वाइटनर से मिटाकर लगाई हाजिरी, टीचर्स-ग्रामीणों ने की शिकायत

Jul 8, 2025 - 09:49
 0  0
सतना में महिला शिक्षक तीन साल में तीसरी बार निलंबित:दो महीने से स्कूल नहीं आई; वाइटनर से मिटाकर लगाई हाजिरी, टीचर्स-ग्रामीणों ने की शिकायत
सतना के मझगवां विकासखंड के प्राथमिक स्कूल साडा की शिक्षिका सरिता सिंह को तीसरी बार निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय रामपुर बाघेलान के बीईओ कार्यालय में रहेगा। शिक्षक पर आरोप है कि वो कई महीनों तक स्कूल नहीं आईं। जब इसकी शिकायत हुई तो उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में वाइटनर लगाकर अपनी हाजिरी दर्ज कर दी। जांच कमेटी के निरीक्षण में ये मामला सामने आया। जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया। जुलाई 2024 में भी उन्हें निलंबित किया गया था जांच में पाया गया कि सरिता सिंह 7 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक और 17 जून से लगातार स्कूल नहीं आ रही थीं। इससे पहले जुलाई 2024 में भी उन्हें निलंबित किया गया था। तब उन्होंने अपनी जगह दूसरा शिक्षक नियुक्त कर दिया था। 2023 में भी उन पर कार्रवाई हुई थी और एक वेतन वृद्धि रोकी गई थी। दूसरे शिक्षकों के बयान-ग्रामीणों की गवाही पर हुई कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर ये मामला सामने आया। संकुल केंद्र नकैला के अंतर्गत आने वाले इस स्कूल में पदस्थ दूसरे शिक्षक के बयान और ग्रामीणों की गवाही के आधार पर कार्रवाई की गई। पिछले साल रख लिया था नियम विरुद्घ शिक्षक सरिता सिंह अपनी मनमानियों को लेकर अकसर विभाग के निशाने पर रही हैं। शिक्षण सत्र 2024-25 में इसी विद्यालय में पदस्थ रहने के दौरान भी निलंबित हो चुकी हैं। दरअसल सरिता सिंह ने अपनी जगह पर गांव की एक महिला को शिक्षक के तौर पर रख लिया था। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार से की थी, जिसके बाद उन्होंने प्रकरण की जांच के लिए जिला पंचायत सीईओ से बात की थी और इस मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0