मंदसौर में मोहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकला:हजारों लोग हुए शामिल, मंडी गेट पर हुआ ताजियों का मिलन; इमाम हुसैन को किया याद

Jul 7, 2025 - 10:18
 0  0
मंदसौर में मोहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकला:हजारों लोग हुए शामिल, मंडी गेट पर हुआ ताजियों का मिलन; इमाम हुसैन को किया याद
हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम मंदसौर में परंपरागत रूप से मनाया गया। रविवार रात से शुरू हुआ ताजिए निकालने का सिलसिला सोमवार सुबह तक चलता रहा। जुलूसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मंदसौर नगर के नयापुरा, मदारपुरा, खानपुरा, नाहर सैयद और नई आबादी समेत तमाम मोहल्लों से ताजिए निकाले गए। वहीं मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, दलोदा, सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ़, गरोठ, भानपुरा, बोतलगंज और नारायणगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी ताजियों की तस्वीरें सामने आईं। मंडी गेट पर हुआ ताजियों का मिलन सोमवार अलसुबह शहरभर के ताजिए मंडी गेट पहुंचे, जहां उनका मिलन हुआ। इसके बाद परंपरागत तरीके से ताजियों को पानी के छींटे देकर "ठंडा" किया गया। इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में निकाले जाते हैं ताजिए हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे थे। 1447 साल पहले कर्बला की जंग में यजीद की फौज ने उनके साथ 72 निहत्थे लोगों को शहीद कर दिया था। इस शहादत की याद में मोहर्रम मनाया जाता है और ताजिए निकाले जाते हैं। पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद जुलूस शांतिपूर्वक निकले और त्योहार में कोई बाधा न आए, इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात किए गए और पूरे रूट पर नजर रखी गई। देखिए ताजियों की तस्वीरों...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0