मंत्री, पूर्व विधायक के वेयरहाउस समेत 12 खरीदी केंद्र बनाए:खंडवा में आज से मूंग की खरीदी, एक महीने चलेगी; कलेक्टर ने कमेटी बनाई
खंडवा में समर्थन मूल्य पर गर्मी के मूंग की खरीदी आज सोमवार से शुरू हो गई है। मूंग 8 हजार 682 प्रति क्विंटल के भाव में खरीदा जाएगा। इसके लिए जिला उपार्जन समिति ने जिले में 12 खरीदी केंद्र बनाए हैं। इनमें मंत्री विजय शाह का दिव्यशक्ति और पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा का वर्मा वेयरहाउस भी शामिल है। इधर, खरीदी पर निगरानी रखने के लिए कलेक्टर ने कमेटी का गठन कर दिया है। उपार्जन नीति अनुसार ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए जो केंद्र बनाए गए हैं, उनमें 7 जुलाई से 8 अगस्त तक मूंग खरीदी की जाएगी। खरीदी केंद्रों में सेंट्रल वेयर हाउस आनंद नगर, वर्मा वेयर हाउस कोरगला, श्री बालाजी एंड ग्रेडिंग वेयर हाउस केहलारी, जय भोले वेयर हाउस गुडीखेडा, पटेल वेयर हाउस छनेरा, महावीर एग्रो वेयर हाउस पिपलानी, महादेव वेयर हाउस खेरखेडा, अन्नपूर्णा एग्रो वेयर हाउस किल्लौद, सीड्स एंड ग्रेन्स वेयर हाउस करोली, अक्षिता वेयर हाउस पुनासा, दिव्य शक्ति वेयर हाउस जोगीबेड़ा और गणेश वेयर हाउस मल्हारगढ़ खालवा शामिल हैं। स्टॉक की गुणवत्ता, समस्याओं का निराकरण करेगी कमेटी
कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति का गठन किया गया है। सदस्य सचिव के रूप में उपसंचालक कृषि तथा सदस्यों में उपायुक्त सहकारी संस्था, जिला लीड बैंक अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड, मध्य प्रदेश वेयरहाउस कॉरपोरेशन की जिला मुख्यालय की शाखा प्रबंधक, अधीक्षक भू-अभिलेख, सचिव कृषि उपज मंडी समिति, जिला आपूर्ति अधिकारी, नेफेड के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। यह जिला स्तरीय उपार्जन समिति पंजीयन व उपार्जन के समस्त प्रक्रिया, स्टॉक की गुणवत्ता, पर्यवेक्षण तथा नीति के अंतर्गत कठिनाइयों का निराकरण करने के लिए उत्तरदायी रहेगी। अपर कलेक्टर को ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0