भिंड में बैरिकेड्स तोड़ घुसा ट्रक:नपा की लापरवाही से हादसा, साइन बोर्ड नहीं लगाए; कई जगह यही हाल

Jul 7, 2025 - 10:18
 0  0
भिंड में बैरिकेड्स तोड़ घुसा ट्रक:नपा की लापरवाही से हादसा, साइन बोर्ड नहीं लगाए; कई जगह यही हाल
भिंड शहर में रात के समय हैवी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा लगाए गए बेरीकेड्स को एक तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ दिया। यह हादसा बस स्टैंड के पास उस वक्त हुआ जब ट्रक चालक बैरीगेट्स के नीचे से वाहन निकालने की कोशिश कर रहा था। रविवार देर रात हुए हादसे के बाद ट्रक को पकड़ लिया गया, लेकिन इस घटना ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नगर पालिका ने बेरीकेड्स तो लगा दिए, लेकिन उससे पहले हैवी वाहन प्रतिबंध का कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया। यदि चालक को पहले से जानकारी मिलती तो वह वाहन रोक लेता। नागरिकों की मांग पर करीब 20 दिन पहले बस स्टैंड के पास बेरीकेड्स लगाए गए थे, ताकि रात 10:30 बजे के बाद माइनिंग और अन्य भारी वाहन शहर में न घुस सकें। लेकिन अधूरी तैयारी के कारण यह योजना सफल नहीं हो पाई। ऊंचाई ज्यादा होने से पहले भी निकल रहे थे वाहन शुरुआत में बेरीकेड्स की ऊंचाई अधिक होने से ट्रक और बड़े वाहन आसानी से नीचे से निकल जाते थे। जब इसकी शिकायत हुई तो नगर पालिका ने बेरीकेड्स के नीचे एक और लोहे का पोल लगवा दिया। यह पोल लगभग एक फीट नीचे लगाया गया, लेकिन रात के अंधेरे में यह दिखाई नहीं दिया और ट्रक सीधे उससे टकरा गया। इटावा रोड से अब भी घुस रहे हैं वाहन लश्कर रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए तो बेरीकेड्स लगाए गए हैं, लेकिन इटावा रोड की ओर से अब भी कोई अवरोधक नहीं लगाया गया है। इस कारण से हैवी वाहन रात में उसी मार्ग से शहर में प्रवेश कर रहे हैं। ट्रैफिक प्रभारी बोले- ट्रक जब्त, जल्द और बेरीकेड्स लगेंगे ट्रैफिक प्रभारी राघवेंद्र भार्गव ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। वहीं नगर पालिका द्वारा कोतवाली के पास भी जल्द बेरीकेड्स लगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि अन्य मार्गों से भी भारी वाहनों की एंट्री रोकी जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0