रवीन्द्र भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह 2025:मेधावी छात्रों और युवाओं का सम्मान, करियर मार्गदर्शन भी

Jun 29, 2025 - 19:40
 0  0
रवीन्द्र भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह 2025:मेधावी छात्रों और युवाओं का सम्मान, करियर मार्गदर्शन भी
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मेधावी छात्रों और प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में न केवल उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान होगा, बल्कि उनके साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा, जिससे उन्हें अपने करियर के चुनाव में सहायता मिल सकेगी। यह समारोह रविवार को शाम 5 बजे से रवीन्द्र भवन शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार हैं। समारोह की अध्यक्षता दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी कर रहे है। इसका आयोजन नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा किया जा रहा है। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन के लिए तीन विषय विशेषज्ञ उपस्थित: विजय मनोहर तिवारी: कुलगुरु, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय। डॉ. प्रिया भावे चित्तवार: प्रजनन चिकित्सा विशेषज्ञ एवं आयरन-मैन डाईट-एक्सपर्ट। कला मोहन: शैक्षणिक सलाहकार एवं मनोवैज्ञानिक। छात्रा बोली- मेरा सपना आईआईटीएन सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने आई छात्रा नैन्सी शुक्ला ने बताया कि यहां 10वीं और 12वीं क्लास में अच्छे नंबर लाने वाले बच्चों का सम्मान किया जा रहा है। मेरे 10वीं में 90% रहे हैं। आगे की पढ़ाई के लिए मैंने मैथ्स साइंस स्ट्रीम लिया है। मेरा सपना है कि मैं जेई क्रेक करके आईआईटीएन बनूं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0