बृहस्पति कुंड जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए तीन युवक डूबे:पन्ना में SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी; मौके पर एसडीएम मौजूद

Jun 29, 2025 - 19:40
 0  0
बृहस्पति कुंड जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए तीन युवक डूबे:पन्ना में SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी; मौके पर एसडीएम मौजूद
पन्ना जिले में बृहस्पति कुंड जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना उस समय हुई जब तीनों युवक अपने दोस्तों के साथ कुंड में नहा रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम, पुलिस और होमगार्ड मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से कुंड में तलाशी अभियान जारी है। तहसीलदार और एसडीएम भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। युवकों की पहचान अभिषेक ढीमर (पन्ना के जिगदहा निवासी), कृष्णा शर्मा और त्वरित चौधरी (दोनों बरहुत सतना निवासी) के रूप में हुई है। दरअसल, इन दिनों बारिश के कारण जिले के नदी-नाले और जलप्रपात उफान पर हैं। बृहस्पति कुंड में हजारों फीट से गिरता पानी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। लापरवाही के कारण ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0