विश्व रक्तदान दिवस पर बैतूल में बाइक रैली:अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; शाम तक चलेगा ब्लड डोनेशन

Jun 14, 2025 - 15:39
 0  0
विश्व रक्तदान दिवस पर बैतूल में बाइक रैली:अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; शाम तक चलेगा ब्लड डोनेशन
बैतूल में विश्व रक्तदान दिवस पर शनिवार को रैली निकाली गई। ओपन ऑडिटोरियम से शुरू हुई रैली में समाजसेवी संस्थाएं, बाइकर ग्रुप, स्कूली छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर और CMHO डॉ. मनोज हुरमाडे ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली कारगिल चौक, लिंक रोड, टिकारी, लल्ली चौक होते हुए जिला अस्पताल परिसर में समाप्त हुई। अहमदाबाद हादसे में दिवंगत यात्रियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत में अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत यात्रियों को श्रद्धांजलि दी गई। समापन पर उपस्थित लोगों को रक्तदान की शपथ दिलाई गई और दिवंगत स्वजनों की स्मृति में रक्तदान करने की अपील की गई। शाम तक चलेगा रक्तदान शिविर जिला अस्पताल परिसर में रेडक्रॉस समिति, शारदा सहायता समिति और अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो शाम तक चलेगा। डॉ. हुरमाडे ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0