चाचा ने बेटों के साथ मिलकर भतीजे को पीटा:टीकमगढ़ में किराने की दुकान के विवाद में चले लाठी और डंडे

Jun 14, 2025 - 15:39
 0  0
चाचा ने बेटों के साथ मिलकर भतीजे को पीटा:टीकमगढ़ में किराने की दुकान के विवाद में चले लाठी और डंडे
टीकमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में किराने की दुकान को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले लिया। खादी आश्रम के पीछे बनी कॉलोनी में शनिवार को यह घटना हुई। भगवानदास रजक और उनके बेटे हरिओम ने मिलकर भतीजे विनोद रजक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों आरोपी सड़क पर विनोद को घेरकर लाठी-डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। ग्राहकी के कारण विवाद पीड़ित विनोद रजक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विनोद ने बताया कि उसकी और चाचा की किराने की दुकानें पास-पास हैं। जहां ग्राहकी को लेकर विवाद होता रहता है। शनिवार को जब वह बाहर गया था, तब उसके बेटे ने फोन कर बताया कि चाचा भगवानदास गालियां दे रहे हैं। घर लौटने पर चाचा ने उसे भी गालियां दीं। मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कोतवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज द्विवेदी ने बताया कि विनोद को चोटें आई हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0