हफ्तेभर से लू और तेज धूप के बाद झमाझम बारिश:श्योपुर में लोगों को गर्मी से राहत; किसानों को बोवनी में मदद

Jun 14, 2025 - 15:39
 0  0
हफ्तेभर से लू और तेज धूप के बाद झमाझम बारिश:श्योपुर में लोगों को गर्मी से राहत; किसानों को बोवनी में मदद
श्योपुर के कराहल तहसील में शनिवार दोपहर 2 बजे तेज हवाओं के साथ करीब 10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे आसपास के इलाकों में गर्मी से लोगों को राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से लू और तेज धूप से जनजीवन प्रभावित था। लगातार ऊंचे तापमान से लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई थी। बारिश के बाद लोगों के चेहरों पर राहत की मुस्कान दिखी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मौसम का आनंद लिया। इस बारिश से खेतों और बाग-बगीचों को ताजगी मिली है। किसानों को भी फायदा होगा। खेतों की नमी बढ़ेगी। इससे आने वाली खरीफ फसलों की बुआई में मदद मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में और बारिश की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0