शराब पार्टी में मारपीट, भागते वक्त पेड़ से टकराई बाइक:सिंगरौली में सीसीटीवी और पीएम रिपोर्ट से खुलासा, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Jun 12, 2025 - 22:05
 0  0
शराब पार्टी में मारपीट, भागते वक्त पेड़ से टकराई बाइक:सिंगरौली में सीसीटीवी और पीएम रिपोर्ट से खुलासा, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
सिंगरौली जिले के कोतवाली क्षेत्र बैढ़न में एक युवक की मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। एनसीएल ग्राउंड के पास देवरा तिराहे पर 27 मई की रात को विक्रम सिंह का शव और क्षतिग्रस्त बाइक मिली थी। मृतक के साथ दोस्तों ने की मारपीट पुलिस जांच में सामने आया कि विक्रम सिंह और उनके दोस्त प्रद्युम मिश्रा उर्फ राजन, तीन अन्य युवकों के साथ एनसीएल ग्राउंड में शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी देवेंद्र सोनी (24), आशीष सोनी (21) और सूरज वर्मा (20) ने विक्रम और राजन के साथ मारपीट की। आरोपियों ने विक्रम का मोबाइल छीन लिया। राजन को बेल्ट से पीटा और जबरन बाइक पर बिठाकर नवानगर ले गए। उसका मोबाइल भी छीन लिया और उसे अमलोरी तिराहे पर छोड़ दिया। बबूल के पेड़ से टकराई बाइक विक्रम अपनी जान बचाने के लिए बाइक लेकर भागने लगा। तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक बबूल के पेड़ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी राजन के होश में आने के बाद सामने आई। राजन मूल रूप से मऊगंज का रहने वाला है और वर्तमान में नवानगर में रहता है। आरोपी देवेंद्र और आशीष नाउनखुर्द, मऊगंज के रहने वाले हैं और वर्तमान में माजनकला में रहते हैं, जबकि सूरज वर्मा अमलोरी-नवानगर का निवासी है। सीसीटीवी और पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा पुलिस ने दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज और पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक विक्रम सिंह की मौत एक्सीडेंट से आई गंभीर चोट के कारण पाया गया। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपी दोनों सगे भाई देवेंद्र सोनी, आशीष सोनी और सूरज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0