कुंडलिया-मोहनपुरा सिंचाई परियोजना में किसानों से संवाद:30 गांवों की समस्याएं सुनीं, 15 दिन में सभी लाइनों की होगी टेस्टिंग

Jun 12, 2025 - 22:05
 0  0
कुंडलिया-मोहनपुरा सिंचाई परियोजना में किसानों से संवाद:30 गांवों की समस्याएं सुनीं, 15 दिन में सभी लाइनों की होगी टेस्टिंग
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर तहसील के ग्राम ब्यावरा कला में कुंडलिया-मोहनपुरा सिंचाई परियोजना को लेकर जन संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी और परियोजना प्रशासक विकास राजोरिया मौजूद रहे। इसमें आसपास के 30 गांवों के किसान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। किसानों ने बताया कि कई गांवों में पाइपलाइन और तकनीकी समस्याओं के कारण सिंचाई कार्य में देरी हो रही है। विधायक दांगी और प्रशासक राजोरिया ने ग्रामवार समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले 15 दिनों में सभी लाइनों की टेस्टिंग होगी। साथ ही कार्य में तेजी लाई जाएगी। हालाहेड़ी, कुंवाखेड़ा, नटाराम समेत कई गांवों के किसान मौजूद रहे कार्यक्रम में ब्यावरा कला, अंबावता, हालाहेड़ी, कुंवाखेड़ा, नटाराम समेत कई गांवों के किसान मौजूद थे। सभी ने परियोजना के अधूरे कार्यों और तकनीकी दिक्कतों पर चर्चा की। यह तय हुआ कि जन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग होगी। जहां पाइपलाइन या वितरण प्रणाली में समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। विधायक ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य योजना पर अमल करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0