कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- भाजपा को घुटने के बल लाएंगे:15 दिन बाद मूंग की बोरी लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज के बंगले पर जाएंगे किसान

Jun 12, 2025 - 22:05
 0  0
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- भाजपा को घुटने के बल लाएंगे:15 दिन बाद मूंग की बोरी लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज के बंगले पर जाएंगे किसान
मूंग की सरकारी खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी नर्मदापुरम में किसान अधिकार यात्रा निकाल रही है। किसान अधिकार यात्रा गुरुवार को शोभापुर होते हुए शाम 5 बजे सोहागपुर पहुंची। सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को लेकर बड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा मूंग खरीदने के लिए भाजपा को घुटने के बल लाएंगे। अगर 15 दिन में सरकार सरकारी मूंग खरीदी का निर्णय नहीं लेगी तो मैं और प्रदेश का किसान मूंग की बोरी कंधे पर रखकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव के निवास पर पहुंचेंगे। शाम 7 बजे सभा का समापन हुआ। यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी यात्रा में शामिल हुए। भाजपा के देवता को भी खरीदनी पड़ेगी मूंग जीतू पटवारी ने कहा मूंग तो बीजेपी के देवता को भी खरीदनी पड़ेगी। शिवराज सिंह आप देश के कृषि मंत्री, डॉक्टर मोहन यादव आप प्रदेश के मुख्यमंत्री हो। यह कांग्रेस बीजेपी का विषय नहीं है। यह किसान का, खेती का। मेरा मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री से आग्रह है सरकारी मूंग खरीदी का निर्णय लो। वरना 15 दिन बाद मप्र का किसान अपने कंधों पर मूंग की बोरी रखकर अपने निवास पर आने वाला है। सरकार क्या खुले मार्केट में जहर बेचने की छूट दें रही प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा मूंग की पैदावार बढ़ाने और इल्ली, कीट से बचाने के लिए कीटनाशक दवा का उपयोग करते है। जिसे दुकानों से ही कीटनाशक, दवाओं को खरीदकर लाते है। लेकिन सरकार अब बोल रही यह जहर है, इसलिए नहीं खरीदेंगे। जब जहर है तो फिर दुकानों से दवा बिकने ही क्यों दें रहे। सरकार यह हमारी मूंग नहीं खरीद रही, लेकिन ओपन मार्केट में बिकने दें रही। ऐसी कैसी सरकार है जो ओपन मार्केट में जहर बेचने देने की छूट दें रही। यह तो गलत है। पटवारी बोले- लड़ते हम हैं, आप भाजपा को वोट देते हो पटवारी ने कहा नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी को काले झंडों के दर्शन कराओ। ये किसान के नाम पर सांसद बने है। जो किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। लेकिन किसानों के बारे में नहीं सोच रहे। उन्होंने किसानों से भी कहा कि आप लोगों के लिए लड़े, जेल जाएं हम, पर जब चुनाव में वोट देने की बातें आती है तो भाजपा को वोट दें देते हो। इसलिए कांग्रेस भाजपा दिमाग से निकालों। यह देखो कि खेती, किसानी की समस्या के दौरान तुम्हारे साथ कौन खड़े रहता है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में मारे गए 242 यात्रियों की मौत की घटना को देखते हुए मंच पर स्वागत के कार्यक्रम को स्थगित किया। सीधे ही किसान अधिकार यात्रा के उद्देश्य अनुसार सभा शुरू की। आखिर में प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0