कटनी में जीएसटी टीम का जय रोड लाइंस पर छापा:किराने के सामान से भरे दो ट्रक जब्त, टैक्स चोरी का अनुमान

Jun 12, 2025 - 22:05
 0  0
कटनी में जीएसटी टीम का जय रोड लाइंस पर छापा:किराने के सामान से भरे दो ट्रक जब्त, टैक्स चोरी का अनुमान
कटनी में जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई की है। कुठला थाना क्षेत्र के पन्ना मोड़ स्थित जय रोड लाइंस पर गुरुवार शाम 5 बजे छापामारी की गई। जीएसटी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी हो रही है। इस सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान दो संदिग्ध ट्रक जब्त किए गए। इन ट्रकों में लाखों रुपए का परचून का सामान भरा हुआ था। दस्तावेजों की जांच जारी सुरक्षा के लिए दोनों ट्रकों को कुठला थाने में रखा गया है। जब्त माल का मूल्य और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच चल रही है। जीएसटी अधिकारी प्रकाश सिंह ने रात 9 बजे बताया कि प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों में कई अनियमितताएं मिली हैं। टीम जय रोड लाइंस के पिछले व्यावसायिक लेन-देन की भी जांच कर रही है। दस्तावेजों में हेराफेरी और संदिग्ध चीजें दर्ज पाई गई हैं। विभाग के अनुसार यह मामला करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0