चलती ट्रेन से कूदकर पति-पत्नी ने चोर को पकड़ा:जमुई रेलवे स्टेशन पर धराया अंतर-जिला पेशेवर चोर, जीआरपी ने किया गिरफ्तार
जमुई रेलवे स्टेशन पर रविवार को पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक महिला का पर्स चोरी कर लिया गया। चोर ने चलती ट्रेन में ब्लेड से काटकर पर्स चुराया, लेकिन फिल्मी अंदाज में पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से कूदकर चोर का पीछा किया। फिर जीआरपी की मदद से उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार चोर की पहचान बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के महाराणा गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद चोर से मोबाइल और अन्य चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया। पर्स ब्लेड से काट की चोरी घटना जमुई नगर परिषद क्षेत्र के न्यू टोला बिहार निवासी ठेकेदार रजनीश सिंह के परिवार के साथ हुई। रजनीश अपनी पत्नी खुशबू कुमारी और बच्चों शिवम (10) और सोनाक्षी (12) के साथ किउल जा रहे थे। उन्हें वहां से मुंगेर एक शादी समारोह में शामिल होना था। जैसे ही परिवार ट्रेन में चढ़ा, स्टेशन पर पहले से घात लगाए चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर खुशबू कुमारी का पर्स ब्लेड से काट दिया। पर्स में मोबाइल फोन, ₹3,000 नकद, और करीब 50 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात थे। पति-पत्नी चलती ट्रेन से कूदे, फिर चोर को पकड़ा चोरी की भनक लगते ही पति-पत्नी चलती ट्रेन से कूद गए और दोनों बच्चों को ट्रेन में ही छोड़कर चोर का पीछा शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और चोर को पकड़ लिया। कई जिलों में कर चुका है चोरी जांच में खुलासा हुआ कि सोनू अंतर-जिला पेशेवर चोर है। वह पहले भी बिहार शरीफ, बरौनी, बेगूसराय, नालंदा, समस्तीपुर, और मुजफ्फरपुर में यात्रियों से चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। हर बार वह फर्जी नाम-पता बताकर जेल गया और जमानत पर छूट गया। जमुई जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज देव ने बताया कि चोर के खिलाफ जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। चोर के खिलाफ पहले से कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0