मुकेश सहनी ने हक हमारा आरक्षण गीत किया लॉन्च:कहा- बिहार में महागठबंधन CM फेस का जल्द होगा ऐलान, डॉ. एसके सहनी VIP में शामिल

Jun 8, 2025 - 19:04
 0  0
मुकेश सहनी ने हक हमारा आरक्षण गीत किया लॉन्च:कहा- बिहार में महागठबंधन CM फेस का जल्द होगा ऐलान, डॉ. एसके सहनी VIP में शामिल
डॉ. एसके सहनी ने आज विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान आरक्षण के समर्थन में एक नया गीत 'हक हमारा आरक्षण' भी लॉन्च किया गया, जिससे पार्टी ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा आरक्षण ही रहेगा। सीएम फेस पर बोले मुकेश सहनी- सब कुछ क्लियर है कांग्रेस प्रभारी द्वारा दिए गए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बयान पर मुकेश सहनी ने कहा कि यहां सब कुछ क्लियर है, जब कोई दावेदारी करेगा तब विवाद होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर कांग्रेस अपने दल से सीएम कैंडिडेट की बात करती है तो उस पर भी चर्चा संभव है। उन्होंने भरोसा जताया कि गठबंधन की बैठक के माध्यम से सभी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री के चेहरे को भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ सकती है। सहनी बोले- आरक्षण की लड़ाई से कोई समझौता नहीं पार्टी की ओर से आज जारी किए गए इस सॉन्ग के माध्यम से वीआईपी ने समाज के पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई को और मुखर करने की बात कही। मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। चिराग पर भी तीखा हमला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, कहा था कि NDA को मजबूती से जीताएंगे। इस पर मुकेश सहनी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे चुनाव लड़ें, लेकिन पहले भी 135 सीटों पर लड़े थे। आप रामविलास पासवान के बेटे हैं, शेर के बच्चे ऐसे नहीं होते। अगर हिम्मत है तो सबके खिलाफ लड़िए, सिर्फ नीतीश कुमार के खिलाफ क्यों? चिराग पासवान की पार्टी में नेतृत्व को लेकर भी मुकेश सहनी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चिराग के अलावा पार्टी में है कौन? वही सब कुछ तय करते हैं, समीक्षा की बात करते हैं लेकिन असल में सब उन्हीं के कहे अनुसार होता है। बिहार की जनता से किया सीधा संवाद आगे मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ आरक्षण के मुद्दे पर है और इसी उद्देश्य से वह चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को घुमाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि सीधी बात करनी चाहिए कि कहां से कौन चुनाव लड़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0