शराब नहीं पिलाने पर छोटे भाई का गला रेता:बड़े भाई ने दौड़ाकर मारा, चाकू से हमला किया, SP ऑफिस से 200 मीटर दूर वारदात

Jun 6, 2025 - 13:22
 0  0
शराब नहीं पिलाने पर छोटे भाई का गला रेता:बड़े भाई ने दौड़ाकर मारा, चाकू से हमला किया, SP ऑफिस से 200 मीटर दूर वारदात
अंबिकापुर में शराब नहीं पिलाने पर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई का चाकू से गला रेत दिया। कलाकेंद्र मैदान में गुरुवार रात दोनों भाईयों के बीच शराब पिलाने की बात पर झगड़ा हो गया, और गुस्से में आकर शिव लकड़ा (30) ने छोटे भाई की हत्या कर दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, मृतक की पत्नी और बेटी सामान लेने दुकान गए थे, वापस आकर देखे तो नान लकड़ा (28 साल) खून से लथपथ पड़ा था। दोनों शव के पास बिलखते रहे। अपनी मां को रोता देख उसकी दो साल की मासूम बेटी ने कहा कि पापा सो रहे हैं। घटना से पत्नी सदमे में है। वहीं घटना स्थल से 200 मीटर दूर ही एसपी ऑफिस स्थित है। झोपड़ी में रहता था परिवार जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई का परिवार झोपड़ी में रहता था। दोनों भाई मजदूरी करते थे। पत्नी ने बताया कि वह रोज लड़ाई करता था। शराब के लिए पैसे मांगता, नहीं देने पर चाकू दिखाता था। पत्नी संतोषी लकड़ा ने बताया कि जब वे काम से लौटे तो शिव लकड़ा, नान लकड़ा से शराब पिलाने की बात कह रहा था। मेरे पति ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। इससे वह भड़क गया और मारने के लिए दौड़ाया। हम लोग चुपचाप कलाकेंद्र मैदान में आए तो वह भी पीछे से आ गया और फिर शराब पिलाने की जिद करने लगा। इस बीच वह सामान लेने चली गई। जब वह लौटी तो नान लकड़ा का खून से लथपथ शव पड़ा था। आरोपी गिरफ्तार घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर ही एसपी ऑफिस है। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी भाग गया था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ......................... इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें... बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला:रायगढ़ में घरेलू विवाद के बाद ली जान, सिर पर डंडे से वार; आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार रात दोनों ने साथ में बैठकर शराब पीया और घर लौटने के बाद घरेलू बात पर बहस करने लगे। जिसके बाद सुशील दास ने निर्मल दास का डंडे से मार-मारकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0