मां के शराब की लत से परेशान था बेटा:रोज समझाता था नहीं मानी, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; बेटे को उम्रकैद

Jun 6, 2025 - 13:22
 0  0
मां के शराब की लत से परेशान था बेटा:रोज समझाता था नहीं मानी, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; बेटे को उम्रकैद
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक बेटे ने अपनी मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी। ग्राम बेलझिरिया में धुनी बाई (60) को शराब पीने की लत थी। इससे बेटा परेशान था वह अपनी मां को समझाता था लेकिन एक दिन गुस्से में आकर उसे डंडे से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। घटना 2 साल पहले 1 सितंबर 2023 की है। न्यायालय ने बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम बेलझिरिया टिहाईटोला निवासी देवीलाल खैरवार को सजा मिली है। सबूत के बाद बेटा दोषी करार मामले में तत्कालीन सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। अभियोजन पक्ष ने साबित किया कि आरोपी ने जानबूझकर अपनी मां की हत्या की थी। न्यायालय ने साक्ष्यों, परिस्थितियों और अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को दोषी पाया। न्यायालय ने कहा कि आरोपी ने अपनी मां की हत्या कर अत्यंत क्रूर और अमानवीय कृत्य किया है। न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को जिला जेल पेंड्रारोड भेज दिया गया है। न्यायालय ने आरोपी पर 1000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना न चुकाने पर तीन माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0