भिंड में अवैध हथियार के साथ युवक ने लगाई फोटो:दबंग दिखने के लिए रखता था हथियार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Jun 4, 2025 - 18:44
 0  0
भिंड में अवैध हथियार के साथ युवक ने लगाई फोटो:दबंग दिखने के लिए रखता था हथियार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
गोरमी थाना क्षेत्र के विजयगढ़ गांव के एक युवक को वॉट्सऐप स्टेटस पर हथियार के साथ फोटो डालना भारी पड़ गया। पुलिस ने फोटो वायरल होते ही मुखबिरों की मदद से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गोरमी थाना प्रभारी ध्यानेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर एक युवक की फोटो सामने आई थी, जिसमें वह खेत में खड़े होकर हाथ में कट्टा पकड़े नजर आ रहा था। जांच में युवक की पहचान गब्बर सिंह उर्फ गोलू (पुत्र नाथूसिंह), निवासी विजयगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक मेंहदौली बंबा के पास मौजूद है। टीम मौके पर पहुंची तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। जेल भेजा गया, आर्म्स एक्ट में केस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0